ईडी ने दो दिन तक कई जगहों पर सर्चिंग की है। करोड़ों रुपए की नकदी और जेवर मिलनेे की आशंका है। इसके अलावा करोड़ों की प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी ईडी लेकर गई। यह प्रॉपर्टी कुछ ही समय पहले खरीदी गई है। कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री के ठिकानों पर भी सर्चिंग की गई थी, लेकिन इस कार्रवाई में ईडी ने अब तक कुछ भी जानकारी नहीं दी है। ईडी ने पलासिया में चिन्नू नामक व्यक्ति, लसूड़िया में तरुण श्रीवास्तव के ठिकानों के साथ ही भंवरकुआं और बड़ा गणपति में भी कई जगह जांच की। बताया जा रहा है कि जिनके यहां सर्चिंग हुई, उनमें से अधिकांश क्रिकेट का सट्टा, डिब्बा कारोबार व अन्य सट्टे के कारोबार से जुड़े हैं। कई लोग बाद में प्रॉपर्टी कारोबार से भी जुड़े। ईडी को सभी ठिकानों से संदिग्ध लेन-देन की जानकारी भी मिली है।