23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्दियों में गर्म अंदाज में आ गया ठंड का मेवा…गजक

सर्द हवाओं का अहसास इस बात की ओर इशारा करता है कि अब मौसम आ गया है, जमकर अपनी पसंदीदा चीजें खाने का।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Kamal Singh

Dec 27, 2015


इंदौर. सर्द हवाओं का अहसास इस बात की ओर इशारा करता है कि अब मौसम आ गया है, जमकर अपनी पसंदीदा चीजें खाने का। इस मौसम में लोग कड़ाव दूध, जलेबी, ड्रायफ्रूट्स, लड्डू, गजक, मालपुए और कई प्रकार की गर्म तासीर वाली चीजे खाने का मजा लेते है। हल्की गुलाबी ठंड की दस्तक होते ही इंदौरियंस के लिए बाकी सभी चीजों के साथ ही गजक का महत्व खास रूप से बढ़ जाता है। गजक जहां स्वाद से भरपूर होती है, वहीं स्वास्थ्यवर्धक भी। गजक के इसी लाजवाब स्वाद और गुणों को पूरी शिद्दत से शहर में स्थित शीतल गजक बरसो से इंदौरियंस को सर्व कर रहा है।
हाई कोर्ट के सामने स्थित शीतल गजक सन् 1931 से ही इंदौरियंस को गजक के अनूठे स्वाद से रूबरू से करवाता आया है। यहां गजक की करीब 70 वैरायटीज मिलती है। गुड़, तिल, शकर और ड्रायफ्रूट्स से बनी गजक की मिठास जहां ठंड में मुंह मीठा करने के लिए बेहतर होती है।