17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फसल के तीन करोड़ रुपए लेकर भागा व्यापारी, अब उसकी संपत्ति पर कब्जा करेंगे किसान

व्यापारी और उसके परिजनों की संपत्ति पर कब्जा कर आंदोलन करेंगे किसान
2 min read
Google source verification

इंदौर

•

image

Hussain Ali

•

Aug 28, 2019

फसल के तीन करोड़ रुपए लेकर भागा व्यापारी, अब उसकी संपत्ति पर कब्जा करेंगे किसान

फसल के तीन करोड़ रुपए लेकर भागा व्यापारी, अब उसकी संपत्ति पर कब्जा करेंगे किसान

इंदौर.किसानों की उपज खरीदकर उनका पैसा हजम करने वाले व्यापारियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई छेडऩे का मन किसानों ने बना लिया है। हालांकि यह लड़ाई विगत चार-पांच महीने से चल रही है, लेकिन प्रशासनिक ढीलपोल के कारण व्यापारी से वसूली नहीं की जा सकी। इसके बाद किसानों ने तय किया है कि अब वे खुद व्यापारी और उसके परिजनों की संपत्ति पर कब्जा कर आंदोलन शुरू करेंगे। आज पुलिस में भी रिपोर्ट की जाएगी।

must read : मीठी-मीठी बातों में फंस गई महिला, लुट गई अस्मत और चले गए छह लाख नकद

व्यापरी हरीनारायण खंडेलवाल के खिलाफ किसानों का यह आंदोलन चार महीने से चल रहा है। पर मंडी प्रशासन और उसके कर्मचारियों की मिलीभगत से सैकड़ों किसानों को आज भी अपनी उपज की कीमत नहीं मिली है। इसके लिए किसानों ने कलेक्टर से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार लगाई, लेकिन मदद कहीं से नहीं मिली। अब किसानों ने अंतिम फैसला लिया कि जब तक किसानों का तकरीबन तीन करोड़ की बकाया रकम नहीं अदा की जाती, तब तक उसकी संपत्तियों पर किसान कब्जा कर आंदोलन करते रहेंगे। भुगतान होने के बाद किसान संपत्तियों पर कब्जा छोड़ देंगे।

must read : स्कूल बस का ब्रेक फेल, दो अन्य गाडिय़ों से भिड़ी, पांच बच्चियां घायल

और तेज होगा आंदोलन

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष बबलू जाधव का कहना है कि किसानों ने तो अपना उत्पाद हरीनारायण खंडेलवाल को प्रशासन के जरिए ही बेचा था और उन्हें इसकी कीमत पाने का पूरा हक है। इसके लिए खंडेलवाल और उससे संबंधित जितनी भी संपत्ति है, उन पर किसान कब्जा कर लेगा और आज खंडेलवाल एवं मंडी के प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद आंदोलन और तेज होगा। आंदोलन को किसी प्रकार से दबाने या कुचलने की कोशिश की जाती है, तो उसके लिए स्थानीय प्रशासन जिम्मेदार होगा।