अशोक दशोरा ने ये स्पष्ट करते हुए कहा कि हम अपने अभियान में देश की उन संस्कारवान महिलाओं की बात नहीं कर रहे जो सत्य पर रहते हुए अपने पारिवारिक मामलों की लड़ाई लड़ रही हैं। हमारे अभियान का हिस्सा सिर्फ और सिर्फ कलयुग की वो मॉडर्न शुपर्णखाएं हैं जो अपने व्यभिचार को छिपाकर अपने भाई और पिता को पति या उसके परिवार पक्ष पर दहेज या अन्य झूठा लांछन लगाकर कहानी बनाते हुए अपने घर वालों को अपने पति या ससुराल पक्ष के खिलाफ बरगलाती हैं और परिणाम स्वरूप उनपर दहेज, 498ए, घरेलू हिंसा, बलात्कार, छेड़छाड़, भरण पोषण, क्रूरता, इत्यादि जैसे झूठे केस लगवा देती हैं।