इस बीच युवती ने पीड़ित को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए मुंबई के पॉश इलाके के फोटो, जिम की लोकेशन भेजना शुरू कर दी। युवक को उसकी बातों पर यकीन हो गया। युवती ने उसे वाट्सएप ग्रुप में जोड़ा, जिसमें पहले से सैंकड़ों लोग जुड़े थे। इस बीच युवती ने बताया, वह सीरियल में काम करती है। निवेश की राशि नहीं मिलने पर युवक को संदेह होने लगा। उसने इस बात का युवती से विरोध किया। 14 जनवरी को युवती ने इंदौर के ग्रीन एनर्जी निवेश के ग्रुप में पीडि़त युवक को एडमिन बना दिया। ग्रुप के प्रोफाइल में उसका फोटो अपलोड कर दिया। युवती ने ग्रुप लेफ्ट करने के पहले उसमें यह भी लिख दिया कि मैं पंकज हूं। तुम लोगों का पैसा लेकर भाग रहा हूं। इसके बाद से ही ग्रुप के सभी सदस्य पैसों की मांग को लेकर पीडि़त से संपर्क कर रहे हैं।