सोना-चादी की कीमतों में अचानक आया भारी उछाल, जानें आपके शहर के लेटेस्ट रेट
gold and silver market price : सोना-चांदी की कीमतों में अचानक एक सप्ताह के भीतर ही भारी उछाल आया है। इंदौर के सराफा बाजार से प्राप्त कीमत से समझें सोने-चांदी की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी हुई है।
gold and silver market price :मध्य प्रदेश में सोना-चांदी की कीमतों में अचानक एक सप्ताह के भीतर ही भारी उछाल आने से इनकी कीमतें बढ़ गई हैं। एक सप्ताह के दौरान चांदी की कीमतें ( प्रति किलो ) 2350 रुपए और सोने की कीमत ( प्रति तोला ) 400 रुपए महंगा हुआ है।
आपको बता दें कि इंदौर मार्केट में सोना 72500 रुपए प्रति 10 ग्राम (तोला) और चांदी 89950 रुपए प्रति किलो पहुंच गई। वहीं 29 जून 2024 को सोने की प्रति तोला कीमत 72, 100 रूपए थी, जबकि चांदी प्रति किलों की कीमत 87,600 रुपए में बिकी थी। बता दें कि, सोने चांदी के दामों में किए गए सप्ताह भर के आंकलन इंदौर सराफा बाजार के रेट से लिए गए हैं।