Gold Rate Today Indore Gold Rate Today Record breaking gold crosses 75 thousand सोना नित नए रिकॉर्ड तोड़ता जा रहा है। मध्यप्रदेश के इंदौर में शुकवार को इसके दाम प्रति तोला 75 हजार के पार पहुंच गए। चांदी के भाव में बढ़े। सफेद और पीली धातुओं में यह तेजी इजरायल-हिजबुल्लाह संघर्ष की वजह से बताई जा रही है। हालांकि देश सहित प्रदेश में इन दिनों खरीदारी कम है पर विदेशों में सोने की मांग बढ़ गई है। इससे कीमतों में बढ़ोत्तरी हो रही है। कारोबारियों और बाजार विशेषज्ञों के अनुसार दिवाली पर भी ताजा रुझान ही कायम रह सकता है।