
Cheesecake Ice Cream
इंदौर। आइसक्रीम लोगों की पहली पसंद होती है, लेकिन विंटर में लोग आइसक्रीम कम ही खाते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है विंटर में आइस्क्रीम नुकसान करेगी। आइस्क्रीम से सर्दी-जुकाम हो सकता है, लेकिन एक्सपर्ट की मानें तो विंटर में आइस्क्रीम से परहेज करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। थोड़ी सी सावधानी बरतते हुए बिना कुछ सोचे आइसक्रीम खाई जा सकती है। इसके कुछ फायदे भी हैं। शायद यही वजह है कि इंदौर के कई फूड कॉर्नर्स पर इतनी ठंड होने के बावजूद यंगस्टर्स आइसक्रीम खाते नजर आ रहे हैं।
इन आइसक्रीम के ये हैं फायदें
ड्राई फ्रूट ओवरलोडेड आइसक्रीम- आइसक्रीम पार्लर के संचालक तुलसी रिछवानी ने बताया, इसे खाने से शरीर में फ्रेशनेस आती है और दिमाग भी फ्रेश रहता है।
पानी पूरी आइसक्रीम - चटपटे स्वाद के साथ यह आइसक्रीम स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी है। इसे मिर्च-मसालों के मिश्रण से तैयार किया जाता है।
अखरोट-अंजीर आइसक्रीम- इसे अंजीर और अखरोट डालकर तैयार किया जाता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड ज्यादा होता है, जो शरीर को तंदुरुस्त रखने में मदद करता है।
राजभोग आइसक्रीम -इसे खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी दूर होती है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
चीज़ केक आइसक्रीम -इसमें विटामिन-ए, इ-2, इ-3 भी होता है, जिससे इम्युनिटी बढ़ती है।
विंटर में आइसक्रीम के कई फायदे
स्ट्रेस फ्री -आइसक्रीम खाने से स्ट्रेस कम होता है, क्योंकि कोई भी स्वीट डीश स्ट्रेस बस्टर होती है।
प्रोटीन-दूध में प्रोटीन पाया जाता है और दूध से बनी चीजों में भी प्रोटीन होता है। आइसक्रीम में भी प्रोटीन पाया जाता है, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। खासतौर पर मांसपेशियों, स्किन और हड्डियों के लिए प्रोटीन काफी अच्छा माना गया है।
विटामिन-आइसक्रीम में विटामिन ए, बी-2 और बी-12 काफी मात्रा में होता है। विटामिन ए, स्किन, बोन्स और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए अच्छा होता है।
कैल्शियम-दूध से बनी चीजों में कैल्शियम भी पाया जाता है और यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।
नेचुरल फ्लेवर ज्यादा बेस्ट
डॉ. प्रीति शुक्ला, डाइटीशियन का कहना कि आइसक्रीम खाने के नुकसान नहीं है। विंटर में नेचुरल फ्लेवर ज्यादा बेस्ट होते हैं। एक तो आइसक्रीम होती है और दूसरा फ्रोजन डेजर्ट होता है, इसमें फ्रोजन डेजर्ट को अवाइट करके आइसक्रीम चयन पर जाएं, क्योंकि यह मिल्क से बनी होती है, जो फायदेमंद होती है। -
नुकसान नहीं, लेकिन इम्युनिटी अच्छी हो
डॉ. रक्षा गोयल, डाइटीशियन का कहना है जिस व्यक्ति का इम्युनिटी लेवल अच्छा है और उन्हें विंटर में आइसक्रीम नुकसान नहीं करती है वे आइसक्रीम खा सकते हैं। आइसक्रीम एक डिश है, जो काफी हेल्दी भी होती है। आइसक्रीम में फैट भी होता है और विंटर में एक्स्ट्रा फैट टेम्परेचर को मेंटेन करने के लिए जरूरी भी है।
Updated on:
16 Jan 2023, 5:16 PM IST
Published on:
16 Jan 2023, 4:32 PM IST
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.