10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति ही हैक करके चलाता था पत्नी का फेसबुक अकाउंट, शक के चलते भेजी फ्रेंड रिक्वेस्ट

facebook पति ही हैक करके चलाता था पत्नी का फेसबुक अकाउंट, शक के चलते भेजी फ्रेंड रिक्वेस्ट

2 min read
Google source verification
facebook id

facebook

इंदौर। सोशल मीडिया ने जहां एक ओर सारी चीजों को बहुत आसान कर दिया है वहीं दूसरी ओर आपसी रिश्तों में दरार डालना भी शुरू कर दिया है। एक दुसरे को शक की निगाह से देखना, हर समय शक करना आम हो गया है। कुछ ऐसा मामला सामने आया है। चरित्र शंका को लेकर पति-पत्नी के विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी पत्नी का ही फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया। अकाउंट हैक करने के बाद उसके दोस्तों से चेटिंग करने लगा। पति जानना चाहता था कि वह अपने दोस्तो से किस तरह की बातें करती है। कई बार फेसबुक से दोस्तों को मैसेज जाने के बाद जब पत्नी को इस बात की जानकारी हुई तो उसने साइबर सेल में इस बात की शिकायत की। साइबर सेल के द्वारा जब पड़ताल की गई तो पता चला कि उसका पति ही उसका फेसबुक अकांउट चला रहा था।

लोगों को भेजी फ्रेंड रिक्वेस्ट

शहर के हीरानगर क्षेत्र में एक पति अपनी पत्नी के साथ रहता है। वह एक मसाला व्यापारी है। साल 2017 में दिसंबर माह में 22 वर्षीय पत्नी ने साइबर सेल ने इस बात की शिकायत की थी कि उसका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। कोई उसकी फेसबुक आईडी चला रहा है और दोस्तों को मैसेज कर रहा है। साथ ही कुछ लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भी सेंड कर रहा है। जब साइबर सेल की टीम ने इस बात की जांच की तो पता चला कि सात महीने बाद स बात का खुलासा हुआ कि खुद उसके पति ने ही उसके अकाउंट को हैक किया था और लोगों से बात कर रहा था।

शक के कारण किया हैक

पूरी बात सामने आने के बाद जब साइबर सेल एसपी जितेंद्र सिंह ने पति से फेसबुक आईडी हैक करने का कारण तब पति ने बताया कि चरित्र शंका व पारिवारिक कारणों के कारण बीते कई दिनों से हम दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था। जिसके चलते पत्नी मायके चली गई थी। वह रोज फेसबुक चलाती थी। झगड़े के कारण तनाव अधिक होने के कारण उसे शंका हुई कि पत्नी की दूसरे लोगों से बात करती है। इसीलिए उसने पत्नी की फेसबुक आईडी पर उसके दोस्तों से चेटिंग करना शुरू कर दिया।

पीड़िता को किया फोन

मामला सामने आने के बाद साइबर सेल की टीम ने पति से मोबाइल और सिम जभ्त कर लिया और पीड़िता को थाने में बुलाया। जब पत्नी ने आरोपी के तौर पर पति को सामने देखा तो वह चौंक गई। हालांकि साइबर सेल की टीम की समझाइश के बाद दोनों को मना लिया गया और कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।