बताया जा रहा है कि जैसे ही युवती ने खाया, कुछ देर के भीतर ही उसकी तबियत बिगड़ने लगी। उसे अचानक घबराहट शुरु हो गई, जिसके साथ उसे चक्कर आने लगे। इससे पहले की होटल स्टाफ कुछ समझ पाता युवती बेहोश हो गई। क्योंकि, मामला संदिग्ध लग रहा था इसलिए आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, अस्पताल पहुंची पुलिस ने युवती से बयान लिए तो पता चला कि केक खाने के बाद युवती की तबियत बिगड़ी थी। इधर महिला के उपचार में जुटे चिकित्सकों का कहना है कि केक में कुछ नशीला पदार्थ होने की संभावना है। इधर युवती से मिलने आए लोग भी अचानक फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मिलने आए मेहमानों की तलाश शुरु कर दी है। साथ ही, आगे की जांच भी की जा रही है।