
,
इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक युवक को आरोपी ने चाकू मारकर घायल कर दिया। आरोपियों को शोर मचाने से रोकने पर विवाद हो गया। इस पर आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया।
आशुतोष पिता विनोद ठाकुर (22) निवासी होशंगाबाद हाल नानक नगर को घायल हालत में अस्पताल लाया गया। पुलिस ने रवि डाक्से व उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी रवि और उसके साथियों को चिल्ला चोट करने से मना किया। इस पर आरोपियों से विवाद हो गया। आरोपी उसके कमरे में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की और चाकू मार कर घायल कर दिया।
युवक पर हमला
द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक युवक को आरोपियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। गोलू उर्फ अंशुल (24) को भी आरोपियों ने चाकू मार दिया है। पुलिस ने रंजीत वर्मा और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज किया है। घायल ने पुलिस को बताया कि अहीरखेड़ी रोड मोबाइल फोन पर पर बात कर रहा था। तभी आरोपी वहां पर पर आए और पिछले दिनों उसके साथी के साथ हुए विवाद को लेकर आरोपियों ने गाली-गलौज की। आरोपी ने मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। एक अन्य वारदात थाना क्षेत्र की दिग्विजय मल्टी की है। यहां पर रहने वाले पुरुषोत्तम राठौर ने पुलिस को बताया कि आरोपी गजानन उसके पास आया। पुराने विवाद को लेकर उसके साथ मारपीट की और चाकू मारकर घायल कर दिया।
एक अन्य युवक को चाकू मारा
शिप्रा थाना क्षेत्र में भी चाकूबाजी की वारदात हो गई है। घायल हीरो परियानी (23) की शिकायत पर छोटू दुबे, शुभम पोरवाल और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों ने बायपास पर उससे विवाद किया। इसके बाद आरोपियों ने मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया। उसके पेट में चाकू लगा है। घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां पर इलाज चल रहा है।
Published on:
31 Aug 2022 11:18 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
