उन्होंने आगे कहा कि, 'ये कार्यक्रम डॉक्टरों के लिए पूरी तरह से नि: शुल्क होगा और इसकी लागत संस्थान द्वारा वहन की जाएगी, उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम की नियमित लागत प्रति प्रतिभागी 1.5 लाख रुपये आएगी। निदेशक ने कहा कि, 100 फ्रंटलाइन डॉक्टरों के लिए एक मुफ्त कार्यक्रम के साथ, आईआईएम इंदौर द्वारा अनुमानित योगदान 1.5 करोड़ रुपये है, जो अब तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों में सबसे बड़ा आईएसआर योगदान होगा। इस लघु प्रमाण पत्र कार्यक्रम में डॉक्टरों के लिए रुचि के समकालीन विषय होंगे, जैसे नेतृत्व, वार्ता, संघर्ष प्रबंधन, प्रभावी संचार कौशल, नए जमाने की तकनीक को समझना, सेवा संचालन और वित्तीय प्रबंधन।