स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग अपशिष्ट संग्रहण और परिवहन, प्रसंस्करण एवं निष्पादन, संवहनीय स्वच्छता और नागरिकों की सहभागिता और नवाचार आदि प्रमुख घटकों के आधार पर जारी की जाती है। इन घटकों में कुल 6 हजार अंकों के आधार पर भारत सरकार की तरफ से अधिकृत स्वतंत्रत संस्था और मैदानी मूल्यांकन के अलावा जनता के फीडबैक के आधार पर अंतिम रिजल्ट घोषित किए जाते हैं।