
Monalisa Makeup Video
Indore Girl Viral in Mahakumbh : महाकुंभ(Mahakumbh 2025) में वायरल हुई इंदौर की मोनालिसा को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। इंटरनेट पर हर जगह इनकी खूबसूरती के चर्चे हैं। सोशल मीडिया पर मोनालिसा के वीडियो आते ही काफी वायरल हो गए। वायरल गर्ल की सादगी भरी सुंदरता और कत्थई आंखों ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है। अब मोनालिसा का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमे वह सजती-संवरती नजर आ रही है। मोनालिसा का मेकअप वीडियो(Monalisa Makeup Video) इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया। पोस्ट पर कमेंट की बाढ़ आ गई है।
वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि, एक अन्य महिला मोनालिसा का मेकअप(Monalisa Makeup Video) करते हुए नजर आ रही है। ब्यूटी पार्लर वाली महिला ने मोनालिसा के बालों को कर्ली कर और भी ज्यादा खूबसूरत बना दिया है। होंठों पर डार्क लिपस्टिक और आंखों को डार्क शेड देकर मोनालिसा(Monalisa) का मेकअप पूरा किया गया है। इस नए लुक को देख सोशल मीडिया यूजर दंग रह गए। मोनालिसा के इस नए मेकअप लुक ने इंटरनेट पर वायरल होते ही बबाल मचा दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
बता दें कि इंदौर के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा(Monalisa) अपने परिवार संग रुद्राक्ष और मोतियों की माला बेचने का काम करती हैं। इनका परिवार विभिन्न धार्मिक स्थलों पर जाकर ये काम करती है। महाकुंभ में भी इसी उद्देश्य के साथ मोनालिसा पहुंची थीं लेकिन इनकी सुंदरता ने इन्हें सोशल मीडिया सेंसेशन बना दिया। इंटरनेट पर मोनालिसा के वीडियो आते ही काफी वायरल हो गए। उनकी कत्थई आंखों ने हर किसी का दिल जीत लिया।
Updated on:
21 Jan 2025, 2:16 PM IST
Published on:
21 Jan 2025, 2:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.