दरअसल, खुड़ैल स्थित क्रिसेंट वाटर पार्क में अपोलो डीबी सिटी निवासी आईटी इंजीनियर, उसकी पत्नी और दो जुड़वा बच्चों के शव बरामद हुए हैं। मृतकों की शिनाख्त अभिषेक सक्सेना, प्रीति सक्सेना, अद्वित और अन्यया के रूप में हुई है। रिसॉर्ट प्रबंधन के अनुसार इस परिवार ने दो दिन पूर्व में ही परिवार ने यहां कमरा बुक करवाया था।