29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Khargone Bus Accident: ‘अंकल बस तेज चला रहे थे, हम कुछ खा रहे थे तभी बस पुल से गिर गई’

सड़क हादसों का आकड़ा, बीते साल 13427 लोगों की गई जान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 10 May 2023, 4:33 PM IST

mp-bus-accident-.jpg

Khargone Bus Accident

इंदौर। बीते दिन खरगोन से इंदौर आ रही बस के बारोड नदी पुल से नीचे गिर जाने से 24 लोगों की मौत हो गई। बता दे कि हादसे के शिकार 10 साल के बच्चे ने बताया कि वह चौथी कक्षा में पढ़ता है। मां, मौसी, नानी, बहन व अन्य के साथ इंदौर जाने वाली बस में बैठा था। मां के साथ वह डाबरी जा रहा था। नानी इंदौर तो मौसी ठिकरी जाने वाली थी। रास्ते में अंगूर खाए थे। उस वक्त अंकल बस बहुत तेज चला रहे थे। अचानक बस ब्रिज से नीचे गिर गई। डॉक्टर की जांच में मासूम ने बताया कि उसे सीने में दर्द है। अंदरूनी चोट का पता लगाने के लिए डॉक्टर जांच करते रहे। मासूम घबराने लगा तो स्टाफ ने उसे पानी पिलाकर सब ठीक होने की बात कही।

आए दिन होते हैं हादसे

मध्यप्रदेश में आए दिन सड़क हादसे में लोगों की मौत हो रही है। सरकार यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने की बात सरकार करती है, लेकिन बेहद दुखद है कि प्रदेश में सड़क हादसों में घायल और जान गंवाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में तैयार पुलिस मुख्यालय की सड़क हादसों की रिपोर्ट में सामने आया है कि 2022 में 54 हजार 432 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 13427 लोगों की मौत हो गई। यह पिछले छह साल में सर्वाधिक है।

दुर्घटनाओं और मृतकों की संख्या 2022 में 2021 की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक रही। बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कुछ दिनों पहले ही राज्य सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा है।

इसके पहले गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा ने पिछले सप्ताह बैठक लेकर प्रदेश में चिन्हित ब्लैक स्पाट्स को खत्म करने और नए की पहचान करने को कहा था, जिससे प्रदेश में सड़क हादसों में कमी लाई जा सके। प्रदेश में अभी 395 ब्लैक स्पाट हैं। ज्यादा हादसे होने की वजह से इन्हें चिह्नित किया गया है। इनमें सड़क निर्माण की खामियां, अंधेरा, सड़कों में गड्ढे आदि शामिल हैं। संबंधित विभागों के साथ मिलकर ब्लैक स्पाट्स को दूर किया जाता है।