यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। इस घटना के बाद भाजपा विधायक की जमकर आलोचना हो रही है। हालांकि भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय को पुलिस ने 353, 294, 506, 147, 148 के तहत गिरफ्तार कर लिया। तभी से वे जेल में हैं और इंदौर कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद भोपाल में जनप्रतिनिधियों के लिए बनी विशेष अदालत में सुनवाई होगी।