17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शैलेन्द्र सिंह, आनंद-मिलिंद, कुमार शानू को लता मंगेशकर सम्मान

28 को होगा कार्यक्रम  

less than 1 minute read
Google source verification
lata.png

इंदौर. इस बार लता मंगेशकर सम्मान देश की संगीत जगत की चार प्रमुख शख्सियतों को दिया जाएगा. मध्यप्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान वर्ष 1984 में शुरू किया गया था. मध्यप्रदेश सरकार द्वारा इसके अंतर्गत संगीत जगत से संबंधित हस्तियों को सम्मानित किया जाता है

पुरूस्कार प्रख्यात गायक शैलेंद्र सिंह, संगीतकार जोडी आनंद-मिलिंद और गायक कुमार शानू को - तीन वर्षों के राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान एक साथ दिए जाएंगे। भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर के नाम के ये पुरूस्कार प्रख्यात गायक शैलेंद्र सिंह, संगीतकार जोडी आनंद-मिलिंद और गायक कुमार शानू को प्रदान किए जाएंगे. राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान समारोह 28 सितंबर को आयोजित किया जाएगा.

राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान वर्ष 1984 में शुरू किया गया - प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान वर्ष 1984 में शुरू किया गया था. मध्यप्रदेश सरकार द्वारा इसके अंतर्गत संगीत जगत से संबंधित हस्तियों को सम्मानित किया जाता है. पार्श्व गायन के लिए वर्ष 2019 का पुरस्कार वरिष्ठ गायक शैलेन्द्र सिंह मुंबई को दिया जाएगा। संगीत निर्देशन के लिए वर्ष 2020 का पुरस्कार विख्यात संगीतकार जोडी आनंद-मिलिंद को प्रदान किया जाएगा। इसी तरह पार्श्व गायन के लिए 2021 का पुरस्कार कुमार शानू को दिया जाएगा।

राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान समारोह का आयोजन 28 सितंबर को इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में - इस बार राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान समारोह का आयोजन 28 सितंबर को इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में होगा। सम्मान समारोह शाम 7 बजे से शुरू होगा जिसमें संगीत जगत के अनेक नामचीन लोग शामिल होंगे. इस समारोह में तीन वर्षों के पुरस्कार एक साथ दिए जाएंगे।