27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिकॉर्डः मोटापे की सर्वाधिक सर्जरी करने वाले बने डॉ. मोहित भंडारी, एशिया में नंबर-1

इंदौर के नाम एक और उपलब्धिः लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है नाम...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Manish Gite

•

Updated: 12 Nov 2022, 3:18 PM IST

indore-1.png

,,

इंदौर। इंदौर के नाम अब एक और उपलब्धि जुड़ गई है। मोहक बैरियाट्रिक्स एंड रोबोटिक्स हॉस्पिटल के डायरेक्टर और सर्जन डॉ. मोहित भंडारी के खाते में यह उपलिब्ध दर्ज हुई है। डॉ. भंडारी अब 21 हजार से भी अधिक बैरियाट्रिक्स और मेटोबोलिक सर्जरी (ओबेसिटी) करने वाले एशिया महाद्वीप के पहले सर्जन बन गए हैं।

देश में किए गए हेल्थ सर्वे के अनुसार मोहक को भी लगातार छह वर्षों से देश का नंबर 1 अस्पताल का दर्जा प्राप्त है। पूर्व में भी डॉ. भंडारी का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड में 11 घंटो में 25 सर्जरी के लिए दर्ज है। वहीं, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में केवल 12 घंटे में 65 बैरियाट्रिक सर्जरी (Bariatric Surgery) करने का रिकॉर्ड भी इनके नाम है।

डॉ. मोहित भंडारी ने बताया, ये एशियाई रिकॉर्ड अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन मेरे लिए 21 हजार से अधिक मरीजों की मोटापे एवं उससे जुड़ी बीमारियां दूर होने से इनके और उनके परिजनों की जिंदगी में आए सकारात्मक बदलाव ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। हॉस्पिटल में अनवरत जारी अंतरराष्ट्रीय स्तर की चिकित्सकीय सुविधाएं और शोध कार्यों के चलते अब इंदौर का नाम बेरियाट्रिक, मेटाबोलिक, रोबोटिक और एंडोस्कोपिक सर्जरी की दुनिया में एक अग्रणी शहर के रूप में स्थापित हो गया है।

चुनिंदा देशों में एकमात्र सर्जन

डॉ. भंडारी 500 से अधिक सर्जन्स को ट्रेनिंग दे चुके हैं। जर्मनी, बेल्जियम, चीन, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में सर्जरी कर चुके भारत के एकमात्र सर्जन हैं, जिन्हें आधिकारिक रूप से इन तमाम देशों में सर्जरी करने का लाइसेंस मिला है। उन्होंने इन देशों में कई 250 किलो से भी अधिक वजनी सुपर-ओबीस मरीजों की सफल सर्जरी की है। इसमें सबसे कम उम्र की मुंबई की 9 साल की बच्ची की सफल सर्जरी भी शामिल है। इसी तरह 410 किलो के विश्व के सबसे वजनी व्यक्ति की सफल सर्जरी करने का श्रेय भी डॉ. भंडारी के नाम है।