मौके की नजाकत को देखते हुए दमकल टीम के दो सदस्य दुकान के पीछे से आग बुझाने के लिए घुसे, लेकिन अचानक ही दुकान में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आकर दोनों दमकलकर्मियों लोकेंद्र और अविनाश समेत एक स्थानीय निवासी गणेश गणपति झुलस गए। तत्काल ही तीनों को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। दमकल टीम के एक सदस्य ने बताया कि, आग से करोड़ों के नुकसान हुआ होगा। फिलहाल, आग लगने के कारणों का खुलासा तो नहीं हो सका है, लेकिन संभावना है कि, शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी।