मैकेनिकल इंजीनियर देवल वर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि शुरू से ही उन्हें कला से काफी प्रेम था। जिसके चलते उन्होंने स्वयं का एक स्टार्टअप शुरू किया। उन्होंने कहा कि जब लोग स्टार्टअप के बारे में जानते ही नहीं थे तब से वह यह काम कर रहे हैं। उन्होंने इसकी शुरुआत वेस्टेज मटेरियल के साथ की, जिससे उन्होंने अब तक कई सुंदर आकृतियां बनाई। इन आकृतियों में मुख्य रूप से हिरण, पशु, पक्षी, जलीय जीव से लेकर तमाम आकृतियां अपनी कला और टीम के माध्यम से तैयार कर चुके हैं।