
Weather Update : मध्य प्रदेश में इस बार लेट आएगा मानसून, जानिए किस शहर में कब देगा दस्तक
इंदौर. भारतीय मौसम विबाग द्वारा दिए गए ताजा अपडेट के अनुसार, केरल में मानसून ने अपनी तय तारीख से तीन दिन पहले दस्तक दे दी है। बीते 75 वर्षों के दौरान ऐसा 41वीं बार हुआ है कि, मानसून ने अपने तय समय से पहले भारत में प्रवेश लिया है। पिछली बार मानसून जब समय से पहले आया उनमें से 28 बार यानी 70 फीसदी मौकों पर सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। मौसम विभाग ने हालही में केरल के ज्यादातक इलाकों में मानसून सक्रिय होने की पुष्टी कर दी है। वहीं, मध्य प्रदेश की बात करें तो इंदौर संबाग के जिलों समेत मालवा में मानसून 17 जून के बाद इंटर होगा।
मध्य प्रदेश मौसम विभाग का कहना है कि, पिछली साल के मानसून की आमद पर गौर करें तो 12 जून को इसने प्रदेश में एंट्री कर ली थी। वहीं, मई के अंत तक प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां शुरु हो गई थी। लेकिन, इस बार प्रदेश में अबतक मानसूनी हलचल नजर नहीं आई है। मौजूदा स्थिथियों पर गौर करें तो 5 जून तक तो प्रदेश के अधिकतर इलाकों में मौसम साफ रहेगा, इसके बाद ही प्री-मानसून गतिविधि सक्रीय होगी। इसी आधार पर मौसम विभाग का मानना है कि, इस बार प्रदेश में मानसून अपने निर्धारित समय से 5 दिन लेट सक्रीय होने वाला है।
प्री-मानसून पर अपडेट
मध्यप्रदेश के लिए प्री-मानसून को लेकर अच्छे संकेत नहीं हैं। मौसम विभाग की मानें तो इस बार प्रदेश के अधिकतर इलाकों में प्री-मानसून की बारिश नहीं होगी। अब तक जबलपुर, सागर, रीवा, ग्वालियर और चंबल में रिमझिम बारिश हुई थी। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि पश्चिम से हवाएं अभी नहीं आ रही हैं। यह अभी अफगानिस्तान में हैं। प्री-मानसून छत्तीसगढ़ समेत पूर्वोत्तर राज्यों में रुख कर गया है। यहां अच्छी बारिश हो रही है, लेकिन मध्य प्रदेश में इसका असर फिलहाल नहीं दिख रहा। प्रदेश में अगले तीन दिन कहीं भी बारिश नहीं है। इससे उमस परेशान कर सकती है।
इंदौर-भोपाल में बादल साफ
मौसम विज्ञानिक पीके साहा के अनुसार, अबतक प्री-मानसून की बारिश ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, सागर और रीवा संभागों में ही हुई है। इधर, इंदौर-भोपाल, उज्जैन समेत पश्चिमी मध्य प्रदेश में प्री-मानसून की बौछारें नहीं पड़ी। भोपाल और इंदौर में सिर्फ एक-एक दिन ही हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके अलावा कुछ बादल जरूर रहे, लेकिन राहत नहीं मिली।
ये 5 चीजें आपके पाचन तंत्र तो बनाएंगी मजबूत, वीडियो में जानें
Published on:
30 May 2022 11:29 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
