3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लड़की के साथ बेटे को बैठा देखा तो आगबबूला हुई मां, लड़की को जड़े थप्पड़ पे थप्पड़

लड़की के साथ स्कूटी पर घूम रहा था बेटा..मां कार से पहुंची और लड़की को गालियां देते हुए पीटना शुरु कर दिया..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 7 Sep 2022, 7:51 PM IST

indore_video.jpg

इंदौर. इंदौर में एक महिला का युवती को थप्पड़ पे थप्पड़ मारते और गालियां देते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो बुधवार सुबह का बताया जा रहा है। वीडियो में जो लड़की पिटती दिख रही है वो पीटने वाली महिला के बेटे की फ्रेंड है। हालांकि दोनों ही तरफ से मामले की शिकायत थाने तक नहीं पहुंची है इसलिए अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि महिला और युवती कौन थी। किसी राहगीर ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल से बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बेटे की 'गर्लफ्रेंड' पर थप्पड़ों की बरसात
महिला के युवती को पीटने का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो इंदौर के रेडिसन चौराहे के पास का बताया जा रहा है । घटना बुधवार सुबह की बताई गई है, जानकारी के मुताबिक जिस वक्त एक लड़का लड़की चौराहे के पास सड़क किनारे अपने दो पहिया वाहन पर बैठे हुए थे। तभी कार से एक महिला वहां पहुंची और स्कूटी पर बैठे लड़के को उतारकर कहा कि तुझे तो मैं बाद में देखूंगी और फिर लड़की पर टूट पड़ी। महिला ने लड़की के चेहरे से स्कॉर्फ हटवाया और उसे गालियां देते हुए थप्पड़ मारने शुरु कर दिए। महिला युवती से कह रही थी कि तुझे और तेरे पिता को समझाया था न कि मेरे बेटे से दूर रहना फिर भी तेरी समझ में नहीं आया और थप्पड़ मारती रही।

यह भी पढ़ें- कार में बना रखा था 'तहखाना' और तहखाने में छिपा था सोने का 'खजाना', जानिए पूरा मामला


तमाशबीन बना देखता रहा लड़का
मां को फ्रेंड को पीटता देख लड़का भी चुपचाप पास में खड़ा रहा और दूसरे लोगों की तरह तमाशबीन बना रहा। इस दौरान महिला लड़की से ये भी कहती रही कि तेरी फोटोज और वीडियो दिखाऊं कि तू किस तरह से लड़कों के साथ क्या-क्या करती है। सड़क पर हो रहे सारे हंगामे का किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जो तेजी से वायरल हो रहा है। बाद में महिला अपने बेटे को साथ लेकर मौके से चली गई।

यह भी पढ़ें- गरबा खेलते-खेलते 45 साल की महिला की 32 साल के युवक से हुई दोस्ती, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान