
मोहित पांचाल. मालवा-निमाड़ को भाजपा के प्रभाव वाला क्षेत्र माना जाता रहा है, लेकिन पिछले चुनाव में यहां पर कांग्रेस का जादू चला था। 27 सीट ऐसी रही जहां पर हार जीत का अंतर 5 प्रतिशत से कम का रहा। इसमें से भाजपा के खाते में 10 सीट और कांग्रेस के खाते में 17 गई थी। इसमें से छह सीट तो ऐसी रहीं, जिसमें हार-जीत का अंतर महज एक प्रतिशत था। दोनों ही दलों ने सीटों पर ताकत झोंकी हैं। विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने मंथन करके टिकट तय किए तो उसके अनुसार योजना बनाकर चुनाव भी लड़ा। प्रत्याशियों के साथ में पार्टी ने भी पूरी ताकत झोंकी। खासतौर पर उन विधानसभाओं पर मेहनत की गई, जहां पर उम्मीद की किरण ज्यादा नजर आई। उनमें ऐसी सीटों पर फोकस किया गया, जहां पर पिछले चुनाव में हार-जीत का अंतर बहुत कम रहा। जीतने वाली पार्टी ने लीड बढ़ाने पर फोकस किया तो हारने वाली पार्टी ने दमदारी से मैदान पकड़ा।
इसमें पांच प्रतिशत से कम हारजीत वाली कुल 27 सीटें हैं, जिसमें भाजपा के खाते में 10 तो कांग्रेस का 17 पर कब्जा हुआ था। एक प्रतिशत से कम की हार जीत का अंतर वाली छह सीट हैं तो एक से दो प्रतिशत से कम वाली पांच और दो से तीन प्रतिशत से कम वाली तीन सीट हैं तो तीन से चार प्रतिशत से कम वालों का आकड़ा 12 है, जो सबसे ज्यादा है। चार से पांच प्रतिशत से कम वाली महज एक ही सीट है।
डेढ़ साल में बदल गया परिणाम
कांग्रेस की सरकार का तख्ता पलट होने के बाद भाजपा सरकार बनी और 2020 में उपचुनाव हुए थे। उसमें से मंधाता, नेपानगर, सुवासरा, जोबट, सांवेर और आगर ऐसीसीटें हैं, जिनपर हार-जीत का अंतर 2018 में बहुत कम था। आगर को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर हार जीत के अंतर में काफी बदलाव आ गया था। यह भी कहा जा सकता है कि विजयी प्रत्याशी ने अच्छे मतों से जीत दर्ज कराई थी।
ये है हार जीत का अंतर
विधानसभा - जीत का अंतर - प्रतिशत
एक प्रतिशत से कम
मंधाता - 1236 - 0.82
नेपानगर - 1264 - 0.70
राजपुर - 932 - 0.52
इंदौर 5 - 1133- 0.46
जावरा - 511- 0.29
सुवासरा - 350- 0.17
एक और दो प्रतिशत का अंतर
गरोठ -2108 - 1.17
आगर - 2885 - 1.45
सांवेर - 2945 - 1.48
जोबट -2056 - 1.49
तराना - -2209 - 1.57
दो से तीन प्रतिशत का अंतर
- बुरहानपुर - 5120- 2.34
- पेटलावद - 5000- 2.51
- राऊ -5703 - 2.64
तीन से चार प्रतिशत का अंतर
नागदा -5117 - 3.04
धार - 5718-3.04
जावद - 4271 -3.05
कसरावद - 5539 - 3.16
आलोट - 5448 - 3.34
बडनग़र - 5381- 3.46
रतलाम ग्रा. - 5605- 3.47
शुजालपुर -5623 - 3.50
इंदौर एक -8163 - 3.58
महू - 7157 - 3.68
देपालपुर - 9044- 3.80
घटिया - 4628- 3.81
चार से पांच प्रतिशत का अंतर
इंंदौर 3- 5751-4.37
अब है यहां पर ये आमने सामने
1 प्रतिशत से कम से हारजीत
मंधाता
भाजपा - नारायण पटेल
कांग्रेस - उत्तम पालसिंह
नेपानगर (अजजा)
भाजपा - मंजू राजेंद्र दादू
कांग्रेस - गेंदूबाई चौहान
राजपुर (अजजा)
भाजपा - अंतरसिंह पटेल
कांग्रेस - बाला बच्चन
5 नंबर
भाजपा - महेंद्र हार्डिया
कांग्रेस - सत्यनारायण पटेल
जावरा
भाजपा - डॉ. राजेंद्र पाण्डेय
कांग्रेस - हिम्मत श्रीमाल
सुवासरा
भाजपा - हरदीपसिंह डंग
कांग्रेस - राकेश पाटीदार
एक और दो प्रतिशत का अंतर
जोबट (अजजा)
भाजपा - विशाल रावत
कांग्रेस - श्रीमती सेन पटेल
सांवेर (अजा)
भाजपा - तुलसीराम सिलावट
कांग्रेस - रीना बौरासी
आगर (अजा)
भाजपा - मधु गेहलोद
कांग्रेस - विपिन वानखेड़े
तराना (अजा)
भाजपा - ताराचंद गोयल
कांग्रेस - महेश परमार
गरोठ
भाजपा - चंदरसिंह सिसोदिया
कांग्रेस - सुभाष सोजतिया
दो से तीन प्रतिशत का अंतर
बुरहानपुर
भाजपा - अर्चना चिटनीस
कांग्रेस - सुरेंद्रसिंह सेरा
पेटलावद (अजजा)
भाजपा - निर्मला भूरिया
कांग्रेस - वेलसिंह मेडा
राऊ
भाजपा - मधु वर्मा
कांग्रेस - जीतू पटवारी
तीन से चार प्रतिशत का अंतर
कसरावद
भाजपा - आत्माराम पटेल
कांग्रेस - सचिन यादव
धार
भाजपा - नीना वर्मा
कांग्रेस - प्रभा गौतम
देपालपुर
भाजपा - मनोज पटेल
कांग्रेस - विशाल पटेल
इंदौर एक
भाजपा - कैलाश विजयवर्गीय
कांग्रेस - संजय शुक्ला
महू
भाजपा - उषा ठाकुर
कांग्रेस - रामकिशोर शुक्ला
शाजापुर
भाजपा - अरुण भीमावत
कांग्रेस - हुकूमसिंह कराड़ा
नागदा-खाचरोद
भाजपा - डॉ. तेजबहादुरसिंह
कांग्रेस - दिलीप गुर्जर
घटिया
भाजपा - सतीश मालवीय
कांग्रेस - रामलाल मालवीय
बड़नगर
भाजपा - जितेंद्र पंड्या
कांग्रेस - मुरली मोरवाल
रतलाम ग्रामीण (अजजा)
भाजपा - मथुरालाल डावर
कांग्रेस - लक्ष्मण डिंडोरे
आलोट (अजा)
भाजपा - चिंतामण मालवीय
कांग्रेस - मनोज चावला
जावद
भाजपा - ओमप्रकाश सकलेचा
कांग्रेस - समंदर पटेल
चार से पांच प्रतिशत का अंतर
इंदौर 3
भाजपा - गोलू शुक्ला
कांग्रेस - दीपक पींटू जोशी
ये भी पढ़ें : MP Election 2023: निगरानी की नहीं मिली अनुमति, नाराज कांग्रेस प्रत्याशी शुक्ला की शिकायत के बाद नप गए रिटर्निंग ऑफिसर
https://www.patrika.com/indore-news/surveillance-outside-the-strong-room-in-indore-after-voting-mp-election-2023-8600565/
2. MP Election 2023: भाजपा कार्यकर्ता के घर में आग लगाने का प्रयास, कांंग्रेस कार्यकर्ताओं पर केस
https://www.patrika.com/indore-news/election-disputes-fir-registered-against-congress-worker-in-indore-by-bjp-worker-8600569/
Updated on:
22 Nov 2023 07:47 am
Published on:
22 Nov 2023 07:45 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
