14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP election 2023: मालवा-निमाड़ पर सबकी नजर, 9 मंत्री-10 पूर्व मंत्रियों के भाग्य का आज होगा फैसला

- सत्ता की चाबी 66 सीटों में से 26 पर दोनों पार्टी के दिग्गज हैं मैदान में

2 min read
Google source verification
8.jpg

mp chunav results live update

इंदौर। मालवा-निमाड़ की 66 सीटों को सत्ता की चाबी माना जाता है, इसलिए पूरे प्रदेश की निगाहें इस क्षेत्र पर रहेंगी। पांच साल पहले क्षेत्र ने कांग्रेस का साथ दिया तो भाजपा को सत्ता से दूर होना पड़ा था। इस बार 9 मंत्री और 10 पूर्व मंत्रियों के भाग्य का भी फैसला होना है। इनमें 9 मंत्री शिवराज सरकार में हैं तो 10 पूर्व मंत्रियों में से कमलनाथ सरकार के सात तो तीन पूर्व की भाजपा सरकार के हैं। 66 में से 26 सीटों पर दोनों ही पार्टी के दिग्गज चुनाव मैदान में हैं। यहां का फैसला कई संदेश देने वाला होगा। इसके अलावा सात सीटों पर भी सभी का विशेष ध्यान है।

इसमें इंदौर-1 भी है, जहां से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय चुनाव लड़ रहे हैं। नेपानगर सीट के मिथक पर भी नजर रहेगी, क्योंकि माना जाता है कि यहां से जिस पार्टी का विधायक बनता है, उस दल की सरकार बनती है।

यहां मंत्रियों का मुकाबला

हरसूद (अजजा)

भाजपा: विजय शाह
कांग्रेस: सुखराम साल्वे

बदनावर

भाजपा: राजवर्धन सिंह
कांग्रेस: भंवरसिंह शेखावत

महू

भाजपा: उषा ठाकुर
कांग्रेस: रामकिशोर शुक्ला

सांवेर (अजा)

भाजपा: तुलसीराम सिलावट
कांग्रेस: रीना बौरासी

शुजालपुर

भाजपा: इंदरसिंह परमार
कांग्रेस: रामवीरसिंह सिकरवार

उज्जैन दक्षिण

भाजपा: डॉ. मोहन यादव
कांग्रेस: चेतन यादव

मल्हारगढ़ (अजा)

भाजपा: जगदीश देवड़ा
कांग्रेस: परशुराम सिसोदिया

सुवासरा

भाजपा: हरदीपसिंह डंग
कांग्रेस: राकेश पाटीदार

जावद

भाजपा: ओमप्रकाश सखलेचा
कांग्रेस: समंदर पटेल

यहां से पूर्व मंत्री मैदान में

बुरहानपुर

भाजपा: अर्चना चिटनिस
कांग्रेस: सुरेंद्रसिंह शेरा

महेश्वर (अजा)

भाजपा: राजकुमार मेव
कांग्रेस: विजयलक्ष्मी साधौ

कसरावद

भाजपा: आत्माराम पटेल
कांग्रेस: सचिन यादव

खरगोन

भाजपा: बालकृष्ण पाटीदार
कांग्रेस: रवि जोशी

सेंधवा (अजजा)

भाजपा: अंतरसिंह आर्य
कांग्रेस: मोंटू सोलंकी

राजपुर (अजजा)

भाजपा: अंतरसिंह पटेल
कांग्रेस: बाला बच्चन

गंधवानी (अजजा)

भाजपा: सरदारसिंह मेड़ा
कांग्रेस: उमंग सिंघार

राऊ
भाजपा: मधु वर्मा
कांग्रेस: जीतू पटवारी

शाजापुर

भाजपा: अरुण भीमावत
कांग्रेस: हुकूमसिंह कराड़ा

सोनकच्छ (अजा)

भाजपा: राजेश सोनकर
कांग्रेस: सज्जनसिंह वर्मा

इन सीटों पर विशेष नजर

इंदौर-एक

भाजपा: कैलाश विजयवर्गीय
कांग्रेस: संजय शुक्ला

नेपानगर (अजजा)

भाजपा: मंजू राजेंद्र दादू
कांग्रेस: गेंदूबाई चौहान

मनावर (अजजा)

भाजपा: शिवराम कन्नोज
कांग्रेस: डॉ. हीरालाल अलावा

झाबुआ (अजजा)

भाजपा: भानू भूरिया
कांग्रेस: विक्रांत भूरिया

धार

भाजपा: नीना वर्मा
कांग्रेस: प्रभा गौतम

इंदौर-पांच

भाजपा: महेंद्र हार्डिया
कांग्रेस: सत्यनारायण पटेल

खातेगांव

भाजपा: आशीष शर्मा
कांग्रेस: दीपक जोशी