यहां के मतदाताओं ने 30 साल में 6 विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस में से किसी को भी रिपीट नहीं किया है, मतलब हर 5 साल बाद यहां जीतने वाली पार्टी बदल जाती है। देपालपुर सीट अभी कांग्रेस के पास है। 1980 से ही देपालपुर में यह एक बार भाजपा तो एक बार कांग्रेस के पास जाती है, हालांकि 1990 और 1993 में भाजपा के निर्भय सिंह पटेल ने लगातार 2 बार जीत हासिल की थी। 2003 और 2013 में ही मनोज पटेल चुने गए थे।