प्रदेश में सबसे बड़ा प्राधिकरण आइडीए ही है, जिसमें पिछले साल 6 हजार करोड़ का बजट पेश किया गया था। इसके चलते कई नेता अध्यक्ष बनना चाहते हैं। दौड़ में जयपालसिंह चावड़ा का नाम सबसे आगे है, जो अपने काम के आधार पर फिर से अध्यक्ष बनना चाहते हैं। उनके अलावा नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के करीबी हरिनारायण यादव, डॉ. निशांत खरे, पूर्व विधायक जीतू जिराती, सुदर्शन गुप्ता और गोपी नेमा के नाम भी चर्चा में हैं।