130 अवैध कॉलोनी की फेहरिस्त आने पर सभी को नोटिस देकर केस बनाए गए। हाल ही में अपर कलेक्टर बेनल की अदालत ने 19 अवैध कॉलोनी के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए, जिसमें 37 लोगों को आरोपी बनाया जाएगा। इन्होंने कुल 16.376 हेक्टेयर पर 564 प्लॉट काटकर बेचे, जिन पर निर्माण हो गया था। कार्रवाई के लिए संबंधित एसडीओ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि अब तक बेनल ने 56 अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं।