इंदौर. मप्र लोक सेवा आयोग ने नए साल में होने वाली प्रमुख परीक्षाओं की घोषणा की है। अलग-अलग साल की राज्य सेवा-राज्य वन सेवा सहित राज्य पात्रता परीक्षा, कम्प्यूटर प्रोग्रामर व सहायक कुलसचिव परीक्षा की प्रस्तावित तिथि जारी की है। 2019 की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा जनवरी में व 2021 की परीक्षा मार्च में होगी।