21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली तक बंद रहेंगे मल्टीप्लेक्स-टॉकीज, छोटी स्क्रीन पर रिलीज होंगी अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म

सेंट्रल सिने सर्किट एसोसिएशन के अनुसार छोटे स्क्रीन पर फिल्में रिलीज होने से संचालकों को लंबे समय तक नुकसान उठाना पड़ेगा।
less than 1 minute read
Google source verification
दिवाली तक बंद रहेंगे मल्टीप्लेक्स-टॉकीज, छोटी स्क्रीन पर रिलीज होंगी अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म

दिवाली तक बंद रहेंगे मल्टीप्लेक्स-टॉकीज, छोटी स्क्रीन पर रिलीज होंगी अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म

इंदौर। लॉक डाउन का असर मनोरंजन क्षेत्र में भी पड़ रहा है। मल्टीप्लेक्स और टॉकीज बंद रहने से कई फिल्में रिलीज नहीं हो पा रही। अब फिल्में ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हो रही है। सेंट्रल सिने सर्किट एसोसिएशन के अनुसार छोटे स्क्रीन पर फिल्में रिलीज होने से संचालकों को लंबे समय तक नुकसान उठाना पड़ेगा।

लेकिन रिलीज नहीं हो पाई
इंदौर में पीवीआर, आईनॉक्स सहित बड़ी संख्या में मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन टॉकीज हैं इससे बॉलीवुड की कई फिल्में तो रिलीज के लिए तैयार थी, लेकिन रिलीज नहीं हो पाई।

गुलाबो सितारों होगी रिलीज
टॉकीज और मल्टीप्लेक्स शुरू होने की उम्मीद दिवाली तक ही जताई जा रही और ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली फिल्म अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की गुलाबो सितारों होगी।


तो 30 परसेंट पर हाउसफुल
सेंट्रल सिने सर्किट एसोसिएशन के सदस्य आदर्श यादव का कहना है कि और ओटीटी पर फिल्में रिलीज होती हैं तो संचालकों को भारी नुकसान उठाना होगा। हालांकि बड़े पर्दे का मजा मोबाइल, लैपटॉप, टीवी पर नहीं मिल सकेगा। मौजूदा हालात देखते हुए दिवाली तक टॉकीज खुलने की संभावना नहीं है। जिन शर्तों के तहत टॉकीज खुलेंगे उससे नुकसान ही होगा। सोशल डिस्टेंस बनाने के लिए संचालक हर शो के 30 से 40 फीसदी ही टिकट बेच पाएंगे।