पुलिस बदमाशों, गुंडों पर भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दे रही है। गांधीनगर थाना में ही 30 कुख्यात गुंडों को थाने में बुलाकर रेड और येलो नोटिस दिए। थाना प्रभारी अनिल यादव के अनुसार उन्हें सख्त हिदायत दी कि होली और रंग पंचमी के दिन किसी भी हाल में उत्पात न मचाएं। इसी के साथ रेड और येलो कलर का रंग लगाकर सभी बदमाशों को होली की शुभकामनाएं भी दीं।