इस संबंध में करीब 48 घंटों पहले भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा था कि, रिलायंस ग्रुप के मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने इंदौर के लिए अलग से ऑक्सीजन देने पर सेहमति दे दी है। इसके बाद शनिवार रात जामनगर से ऑक्सीजन टैंकर इंदौर पहुंच गया। इपर कैलाशविजयवर्गीय के बेट और भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने इस संबंध में ट्वीट करते हुए लिखा कि, खुशखबरी...इंदौर को मिली सांसे भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और मुख्यंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों से रिलायंस के जामनगर प्लांट से ऑक्सीजन का टैंकर इंदौर पहुंचा। शहर में ऑक्सीजन की किल्लत होगी खत्म, कल से नियमित रूप से ऑक्सीजन के टैंकर आने लगेंगे।