पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके ठिकानों की तलाशी लेने पर चोरी गई दान पेटियों के साथ साथ नगदी समेत अन्य सामान जब्त कर लिया है। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपियों के नामराजेश और अजय है। इनके साथ दो अन्य आरोपी भी शामिल थे। वहीं, जानकारी ये भी सामने आई है कि पकड़े गए चारों आरोपियों की उम्र 18 वर्ष के आसपास है। वहीं, पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो मौज-मस्ती से जिंदगी गुजारने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। फिलहाल, पुलिस आरोपियों से मंदिर में चोरी के साथ साथ अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।