23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Indore / #CoronaWarriors : खुद के स्वास्थ्य की नहीं की परवाह, देश सेवा करते हुए ड्यूटी पर हुई मौत

#CoronaWarriors : खुद के स्वास्थ्य की नहीं की परवाह, देश सेवा करते हुए ड्यूटी पर हुई मौत

दो दिन पहले पुलिस आरक्षक अबरार खान की तबियत बिगड़ गई थी, जिसके चलते उन्हें विभाग की ओर से छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन, घर जाकर उन्होंने सोचा कि, अगर मै खुद को बीमार समझकर घर में रेस्ट करूंगा, तो बाहर मेरे न होने से व्यव्स्था में कुछ तो कमी आ ही जाएगी। सोचकर बीमार हालत में ही अगले दिन ड्यूटी पर लौट आए। देर रात फिर से उनकी तबियत बिगड़ी और इस बार देश सेवा के प्रति शहादत कुबूल की।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 7 Apr 2020, 2:23 PM IST

#CoronaWarriors

#CoronaWarriors : खुद के स्वास्थ्य की नहीं की परवाह, देश सेवा करते हुए ड्यूटी पर हुई मौत

इंदौर/ मध्य प्रदेश में कोरोना के बिगड़ते हालातों को नियंत्रण में लाने के लिए सरकार की ओर से देशभर में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन किया गया है। वहीं, लॉकडाउन को मुस्तैदी से अमल में लाने के लिए प्रदेश समेत देशभर के पुलिस जवान इस वैश्विक महामारी से लोगों को बचाने के लिए खुद की जान की परवाह किये बिना लोगों पर नियंत्रण और हालात को व्यवस्थित करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं। इंदौर में भी एक जवान पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्व निभा रहा था। इसी बीच उसकी तबियत भी बिगड़ी। उसकी हालत देखते हुए विभाग द्वारा उसे छुट्टी भी दे दी गई, लेकिन उसने देश सेवा को सर्वोपरि माना। आखिरकार तबियत ज्यादा बिगड़ जाने के कारण ड्यूटी के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

पढ़ें ये खास खबर- अनोखी शादी : लॉकडाउन के चलते कोई पंडित नहीं आया, तो दूल्हा-दुल्हन ने इस तरह कर लिया विवाह


अपनी जान की परवाह किये बिना करते रहे ड्यूटी

आपको बता दें कि, इंदौर शहर के थाना परदेशीपुरा में पदस्थ एक जांबाज़ पुलिसकर्मी अबरार खान की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। हालात को नियंत्रण में रखने के लिए सभी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के तय समय से काफी अधिक समय लॉकडाउन की व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी कर रहे हैं। इन्ही में से एक पुलिस आरक्षक अबरार खान भी थे, जो अस्थमा और बल्ड प्रेशर से ग्रस्त होने के बावजूद पिछले कई दिनों से शहर की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए लंबी ड्यूटी कर रहे थे। रेस्ट न मिलने के कारण उनकी तबियत में बिगाड़ आता रहा, लेकिन वो उसे नजरअंदाज करते हुए हालात को नियंत्रित रखने के लिए अपनी ड्यूटी करते रहे।

छुट्टी मिल चुकी थी, फिर भी लौट आए ड्यूटी पर

अबरार की तबियत जब ज्यादा बिगड़ गई, तो थाने के अन्य पुलिसकर्मियो ने उन्हें छुट्टी लेकर कुछ दिन आराम करने की सलाह दी, पर उन्होंने इस बात को नजरअंदाज कर किया। हद ते ये हुई कि, इतनी जटिल परिस्थितियों के बीच आला अधिकारियों ने उनकी तबियत को देखते हुए खुद ही उन्हें मेडिकल लीव देकर घर भेज दिया, ताकि वो कुछ दिन आराम और उपचार कर सकें। अबरार के करीबी पुलिसकर्मियों के मुताबिक, जिस रात उन्हें घर भेजा गया उस रात उनके मन में सिर्फ यही सवाल थे कि, कोरोना के कारण शहर के हालात बिगड़ रहे हैं। ऐसे में उनका ड्यूटी पर न होना ऐसा न हो कि, उनके ड्यूटी पर न होने का कारण कोई व्यवस्था बिगड़े।ये सोचकर अगले दिन वो फिर ड्यूटी पर लौट आए और अपनी तय जगह पर जाकर तैनात हो गए और इसी दौरान अपनी जान की परवाह किये बिना देश सेवा में लगे अबरार की मौत हो गई।

पढ़ें ये खास खबर- फलों पर थूक लगाकर बेचने वाले शख्स का वीडियो हुआ था वायरल, अब सामने आई सच्चाई


आईजी की पुलिसकर्मियों को सलाह

साथी पुलिसकर्मियों के मुताबिक, जैसे ही अबरार की तबियत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उन्हें तत्काल अन्य पुलिसकर्मियों की सहायता से नजदीक के निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अबरार खान की मौत की खबर मिलते ही आईजी विवेक शर्मा मॉर्च्यूरी पहुंच गए। साथ ही, खान के परिवार से भी मिले। इसके बाद आईजी शर्मा परदेशीपुरा थाने पहुंचे जहां उन्होंने थाने के स्टॉफ से ड्यूटी के साथ साथ स्वास्थ का ध्यान रखने की भी सलाह दी।

परिवार को मदद का आश्वासन

आईजी विवेक शर्मा ने बताया कि, पुलिसकर्मी अबरार खान की मौत की जानकारी मिले हैं साथ ही उनके परिवार को भी सरकारी मदद देने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही, मेडिकल परीक्षण कर इस बात की भी तस्दीक की जा रही है कि, कहीं अबरार कोरोना संक्रमण का शिकार तो नहीं हुए थे। क्योंकि, उन्हें अस्थमा की भी शिकायत थी और अस्थमा के मरीजों पर कोरोना संक्रमण का असर अधिक प्रभावी होता है। येव्यवस्था अहतियाद के तौर पर कराई जा रही है। साथ ही, थाने के अन्य पुलिसकर्मियों का भी मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।

पढ़ें ये खास खबर- #CoronaWarriors : यहां कोरोना से जंग लड़ने आगे आईं लड़कियां, गांव के मुहाने पर लिखा- 'अंदर आना मना है'


बलिदान याद रखा जाएगा

हालांकि, बड़ा सवाल ये है कि इतनी बीमार हालत होने के बावजूद आरक्षक अबरार खान ने अपनी जान की परवाह करने के बजाय देश सेवा को प्राथमिकता दी। खिद का इलाज कराने के बजाय इस बात की फिक्र की कि, कहीं शहर में बिगड़ रहे कोरोना के हालात का कारण उनकी ड्यूटी पर तैनात न रहना न बन जाए और इन सब बातों को उन्होंने उस हद तक महत्व दिया कि उनकी जान ही चली गई। देश ऐसे कर्मवीरों के बलिदान को हमेशा याद रखेगा।