30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाई को राखी बांधने के लिए आ रही बहनों की कार टकराई, एक की मौत, घर में छाया मातम

बताया जाता है कि महिला उज्जैन से अपनी भाई को राखी बांधने के लिए गौतमपुरा आ रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Hussain Ali

•

Updated: 16 Aug 2019, 1:23 PM IST

indore

भाई को राखी बांधने के लिए आ रही बहनों की कार टकराई, एक की मौत, घर में छाया मातम

इंदौर. एक परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गई। गौतमपुरा में गुरुवार को हादसे में एक महिला की मौत हो गई। उनकी कार को एक अन्य कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि महिला उज्जैन से अपनी भाई को राखी बांधने के लिए गौतमपुरा आ रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

must read : शहीद की पत्नी को झोपड़ी से बंगले में हथेलियों पर करवाया प्रवेश, सीएम कमल नाथ ने दी बधाई

पुलिस के अनुसार घटना गुरुवार को गौतमपुरा में राधा स्वामी आश्रम के पास में हुई। मृतका का नाम खुशबू पति नितिन निवासी उज्जैन है। खुशबू क्षेत्र के कपड़ा व्यापारी श्याम भावसार की बेटी हैं। कल व्यापारी की कार ने पहले बहू को उसके गांव पर छोड़ा और फिर बहन और बेटी को राखी के लिए गांव लेकर आ रहे थे। गौतमपुरा मेन रोड पर उनकी कार को सामने से आ रही दूसरी कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाडिय़ां कई मीटर पीछे तक चली गईं।

must read : सहेली को बहाने से घर बुलाया और पल्लू से निकाल घर की चाबी, फिर चुरा लिया लाखों का माल

खुशबू की मौके पर मौत, घायलों को पहुंचाया अस्पताल

इस हादसे में गाड़ी चला रहा ड्राइवर मनीष घायल हो गया, जबकि उसके पीछे बैठी खुशबू की वहीं पर मौत हो गई। कार में चार महिलाएं और बच्चे भी थे। सभी को चोटें आई हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस कार के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। गांव की बेटी की मौत की सूचना पर पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। एक अन्य हादसा सी 21 मॉल के पास हुआ है। देवा पिता मुन्ना (35) निवासी मेदांता अस्पताल के पास को गंभीर हालत में बड़े अस्पताल लाया गया था, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।