मीडिया से बातचीत करते हुए श्री राम गोपाल दास ने कहा कि, सलमान खान ऐसे धर्म को छोड़कर हमारे सनातन हिंदू धर्म में आए उनका हम स्वागत करते हैं और राजवाड़े पर श्री रामचंद्र जी के फोटो के सामने उनका स्वागत किया जाएगा। महामंडलेश्वर ने कहा कि, उनकी अगवाई में एक बड़ा आयोजन भी किया जाएगा। आपको बता दें कि सलमान खान का जन्म इंदौर में हुआ है, उनका इंदौर से काफी गहरा नाता है।