7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो दिन तक फांसी के फंदे पर झूलता रहा महिला का शव, पास बैठकर रोते रहे कुत्ते, मौत की वजह कर देगी हैरान

मालकिन ने लगाई फांसी, दो दिन फांसी के फंदे पर झूलते शव के साथ रहे डॉगी, साथ अस्पताल जाकर कराया पोस्टमार्टम

3 min read
Google source verification
news

दो दिन तक फांसी के फंदे पर झूलता रहा महिला का शव, पास बैठकर रोते रहे कुत्ते, मौत की वजह कर देगी हैरान

इंदौर/ मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक महिला की आत्महत्या का ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें महिला के परिजन के मुताबिक, उसके जीते जी तो उसे इंसानों से धोखा मिला। वहीं, जानवरों ने उसका साथ मरने के बाद भी नहीं छोड़ा। मामला शहर की शिवधाम कॉलोनी का है। जहां की निवासी 35 वर्षीय पलक बागेचा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वैसे तो पलक की कहानी में कई ट्विस्ट हैं, लेकिन पति से धोखा खाकर मानसिक तनाव से ग्रस्त होकर आत्महत्या करने वाली पलक के पाले हुए कुत्ते दो दिनों तक फांसी के फंदे पर झूलते शव के सामने बैठकर रोते रहे।

पढ़ें ये खास खबर- 'सीवियर कोल्ड डे' की चपेट में प्रदेश के ये जिले, 0 डिग्री पहुंचेगा पारा



पलक के भाई ने सुनाई कुत्तों की वफादारी की कहानी

घटना ने इंसानों के प्रति श्वान की वफादारी की मिसाल पैश की। यहीं नहीं, मृतका पलक के भाई अमनदीप के मुताबिक, जब वो अपनी बहन के फ्लैट पर पहुंचा तो उसने देखा कि पलक का शव फंदे पर लटका था, जिससे काफी तेज दुर्गंध आ रही थी। बदबू इतनी तेज थी कि, फ्लैट का दरवाजा खुलने पर आसपास भी बदबू फेल गई, जिससे मल्टी के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। बदबू इतनी तेज थी कि, वहां खड़ा होना संभव नहीं था, लेकिन ऐसी स्थिति में पलक के पाले हुए दोनों डॉगी उनके पास बैठे थे, जिनकी आंखों से आंसू बह रहे थे।

आनन फानन में पलक के भाई और पड़ोसियों पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार कर एक चादर में लपेट दिया। इस दौरान दोनो डॉगी अपनी मालकिन के शव के ऊपर आकर बैठ गए। पुलिस कर्मियों ने उन्हें शव पर से हटाने का प्रयास किया तो, वो उन्हें काटने को दौड़ने लगे। पड़ोसियों ने बताया कि, दोनो डॉगी पूरे समय पलक के साथ ही रहते थे, इसलिए वो इस समय ऐसा बर्ताव कर रहे है। आखिरकार पुलिस ने शवको पोस्टमार्टम के लिए भेजते समय दोनो डॉगियों को भी साथ में भेजने का निर्णय लिया। पुलिस जब शव को बिल्डिंग से नीचे लाई तो, इस दौरान कुत्ते एेसे बर्ताव कर रहे थे मानो कोई परिजन रोते-बिलखते हुए बदहवास सीढ़ियों से साथ-साथ उतर रहा हो।

संबंधित खबरें

पढ़ें ये खास खबर- उद्योगों को बढ़ावा देने नया कानून ला रही है सरकार, तय समय में मिलेगी व्यापार की स्वीकृति

पोस्टमार्टम में सामने आई ये बात

पोस्टमार्टम के लिए ले जाते समय जैसे ही शव को एम्बुलेंस में रखा गया, तो कुत्ते फौरन गाड़ी में छलांग लगाकर घुस गए और बॉडी पर बैठ गए। थोड़ी थोड़ी देर में वो कपड़े में लिपटे शव में अपनी मालकिन को देखते रहे।पड़ोसियों ने बताया कि, जैसे ही कोई अजनबी शव के नजदीक देखने के उद्देश्य से जाता, दोनो कुत्ते उसपर भौकने लगते, लेकिन जब पोस्टमॉर्टम के लिए बाॅडी ले जाई गई तो मानो किसी सगे संबंधी की तरह पोस्टमार्टम रूम के बाहर शव के वापस लौटने का इंतेजार करने लगे। तेजाजी नगर पुलिस के अनुसार, पलक पति जीतेश बागेचा ने मंगलवार रात फांसी लगाई थी, जिसकी आज पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है। जिसमें डिप्रेशन के कारण आत्महत्या को कारण बताया गया है।

पढ़ें ये खास खबर- नया नियम : बंदूक साथ में रखना है तो पहले करना होगी 'गौ सेवा'


'पहले पति से तलाक लेकर रचाई थी दूसरी शादी उसने बना दिया ड्रग एडिक्ट'

पलक के परिजन ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि, घर वालों ने पलक की शादी 9 साल पहले सिख समाज में की थी। हालांकि, घर वाले इस बात से अंनजान थे कि, पलक का शादी से पहले भी जीतेश नाम के व्यक्ति से प्रेम संबंध था। शादी के कुछ समय बाद जीतेश ने उसे उकसाकर एक ही साल के भीतर पहले पति से तलाक दिलवा दी। 8 साल पहले जीतेश और पलक ने मंदिर में शादी भी कर ली। परिजन ने आरोप लगाया कि, शादी के बाद जीतेश ने पलक को नशे की लत लगा दी। इस दौरान परिवार के लोगों ने उसे इलाज के लिए कुछ दिनों तक नशा मुक्ति केन्द्र भी छोड़ा था। करीब चार साल पहले जीतेश ने पलक से विवाद किया और छोड़कर चला गया। इसके बाद से ही पलक टूट सी गई थी और अकेले ही एक मल्टी में एक फ्लैट में रहने लगी थी। दो महीने पहले ही जीतेश ने उससे तलाक लेने के लिए केस फाइल किया था, जिसने उसे पूरी तरह झकझोर र रख दिया था।