World Tourism Day: भारत का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर देशभर में अपने लजीज खाने के लिए मशहूर है लेकिन इंदौर में और भी बहुत कुछ है जो, आपको यहां बार-बार आने को मजबूर कर देगा। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर एक बहुत ही खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस है जहां, मन को मोहने वाली सुंदरता आपको सुकून से भर देगी। झरनों की कलकल, फूलों की चादर ओढ़े तालाब मिलेंगे, जहां आकर आपकी दिनभर की थकान पलभर में छू-मंतर हो जाएगी। फैमिली, दोस्तों या फिर अकेले आप जैसे चाहे यहां आ सकते हैं और टूरिज्म का मजा ले सकते हैं। patrika.com पर जानें मिनी मुंबई इंदौर में कहां है कश्मीर से नजारे…