
स्वाइन फ्लू की दस्तक : एक साथ 3 संक्रमित मिलने से हड़कंप, पिछली बार ले चुका है 165 जानें
इंदौर. मध्य प्रदेश में कोरोना की चौची लहर की आशंकाओं के बीच आर्थिक नगरी इंदौर में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। स्वास्थ्य विभाग को जिले में एच1 एन1 संक्रमित तीन मरीजों की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि, संक्रमितों में एक महिला है, जबकि दो पुरुष हैं। संक्रमित सामने आने के बाद स्वास्थ महकमें में हड़कंप मच गया है। याद हो कि, वर्ष 2019 में स्वाइन फ्लू ने सिर्फ मध्य प्रदेश में ही 150 से अधिक लोगों की जान ली थी। हालांकि, कोरोना संक्रमण के बढ़ने पर स्वाइन फ्लू के मामलों में कमी दर्ज की गई थी। फिलहाल, इंदौर में सामने आए एक साथ तीन मामले इस साल प्रदेश में स्वाइन फ्लू के पहले मामले हैं।
इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉक्टर बीएस सैत्या के अनुसार, 'स्वाइन फ्लू के तीनों मरीज स्थानीय अस्पतालों में भर्ती हैं। फिलहाल, उन्हें लगातार ऑब्जर्व किया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। संक्रमितों में एक महिला और दो पुरुष हैं।'
विभाग ने ली थोड़ी राहत
सीएमएचओ डॉक्टर बीएस सैत्या का कहना है कि, तीनों मामलों के साथ ही जिले में इस साल एच1एन1 संक्रमण मिलने की भी शुरुआत हो गई है। मामले सामने आने के बाद ही स्वास्थ्य विभाग भी तत्काल अलर्ट मोड पर आ गया है और तीनों संक्रमितों के घरों के आसपास सर्वे कर लिया है। संपर्क में आने वालों की जांच भी की जा चुकी है। हालांकि, राहत की बात ये है कि, संक्रमितों के संपर्क में आने वाले किसी भी शख्स में एच1 एन1 की पुष्टि नहीं हुई है।
2019 में हुई थी 165 मरीजों की मौत
साल 2019 में प्रदेश में स्वाइन फ्लू मध्य प्रदेश में हाहाकार मचा चुका है। उस दौरान यहां इसके 720 संक्रमित मिले थे। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इसमें से 165 संक्रमितों की मौत हो गई थी। हालांकि, मार्च 2020 से जैसे जैसे मध्य प्रदेश में कोरोना का प्रकोप बढ़ा, वैसे वैसे स्वाइन फ्लू के मामलों में कमी आ गई थी। जानकारोंकी मानें तो कोरोना के पीक के दौरान देशभर में स्वाइन फ्लू के मामलों में 98 फीसदी तक की कमी आ गई थी।
ये 5 चीजें आपके पाचन तंत्र तो बनाएंगी मजबूत, वीडियो में जानें
Updated on:
02 Jun 2022 11:57 am
Published on:
02 Jun 2022 11:57 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
