20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ठाकुर तो गयो… अध्यक्ष बनना चाहते थे, अब महामंत्री के लिए भी तैयार

बदले सुर, नगर भाजयुमो की टीम का खाका तैयार, किसी समय प्रकट हो सकती है टीम सौगात  

2 min read
Google source verification
महापौर परिषद के लिए भाजपा में महासंग्राम

महापौर परिषद के लिए भाजपा में महासंग्राम

इंदौर. भाजयुमो नगर पदाधिकारियों की घोषणा जल्द ही होने जा रही है। महामंत्री को लेकर मंथन चल रहा है, जिसके बाद किसी भी समय घोषणा हो जाएगी। मजेदार बात ये है कि नगर अध्यक्ष बनने के लिए ऐड़ी -चोटी का जोर लगाने वाले धीरज ठाकुर अब महामंत्री बनने के लिए हाथ-पैर मार रहे हैं। बड़े नेताओं को साधने में जुटे हुए हैं।


राजनीति का ऊंट किस करवट बैठ जाए, कहा नहीं जा सकता। कुछ माह पहले तक प्रतिष्ठा का सवाल बनाकर भाजयुमो के कुछ नेता अध्यक्ष बनने के लिए जुटे हुए थे। इंदौर के नेता तो ठीक भोपाल के दिग्गजों के यहां पर जमकर हाजरी भरवा रहे थे। दमदारी से किला लड़ाया, लेकिन बेरंग लौटा दिए गए। अब जब अध्यक्ष नहीं बन पाए तो महामंत्री की दौड़ में शामिल हो गए। इस दौड़ में सबसे आगे पूर्व उपाध्यक्ष धीरज ठाकुर हैं, जो अब अपने प्रतियोगी रहे सौगात मिश्रा के हाथ के नीचे महामंत्री बनने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसको लेकर एक बार फिर उन्होंने इंदौर-भोपाल एक कर दिया है। पार्टी के बड़े नेताओं के यहां हाजरी भरवा रहे हैं।


गौरतलब है कि ठाकुर के अलावा भी कई दावेदार हैं, जो शिद्दत से लगे हुए हैं। सांसद शंकर लालवानी ने सन्नी टूटेजा का नाम मजबूती से दिया है। उनके अलावा निक्की राय, मोनू कल्याणे और नयन दुबे प्रमुख हैं। मोर्चा अध्यक्ष मिश्रा बिलकुल नहीं चाहते कि ठाकुर और दुबे की नियुक्ति हो। ये दोनों ही मोर्चा अध्यक्ष पद के दावेदार थे। पार्टी के बड़े नेताओं की ओर से नाम रखे जाने की वजह से टीम में लेने के लिए तैयार हैं। मिश्रा मजबूत लोगों को टीम में रखना चाहते हैं, चाहे वह भीड़भाड़ वाले हों या आर्थिक रूप से मजबूत हों ताकि मोर्चा को चलाने में आगे दिक्कत ना आए।


दर्जनों नेता हैं दावेदार
नगर पदाधिकारी बनने के लिए सैकड़ों दावेदार हैं, जिसमें कई का दावा मजबूत है। ऐसे नेताओं की सूची लंबी है, जिसमें प्रमुख नाना चौधरी, कपिल गोयल, रजत शर्मा, संतोष रघुवंशी, भवानी कुशवाह, विक्की रघुवंशी, राहुल वाधवानी, चंदन ङ्क्षसह बैस, पवन कसेरा, राहुल ठाकुर, विकास यादव, धर्मेंद्र यादव, सागर तिवारी, आवेश राठौर सहित एक दर्जन नाम और हैं।


कई को दिया लालीपॉप
मिश्रा के पास कई नेताओं ने अपने समर्थकों को बनाने के लिए दबाव बनाया, लेकिन सभी को उन्होंने लालीपॉप दे रखी है। प्रमुख को तो महामंत्री, उपाध्यक्ष व मंत्री बनाया जाएगा। कुछ को मोर्चा में ही सोशल मीडिया, आईटी, नीति शोध, मीडिया प्रभारी जैसे बेकाम के पदों पर नियुक्त कर लालीपॉप दी जाएगी।