3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीथमपुर में तीसरे दिन भी हिंसा, रामकी फैक्ट्री पर पथराव, 100 लोगों पर FIR, यहीं रखा है जहरीला कचरा

Union Carbide Waste in Pithampur: बड़ी संख्या में महिला बच्चे भी सड़कों पर उतरे। पुलिस ने चेतावनी देकर लोगो को हटाया। एसडीएम सहित भारी पुलिस बल मौके पर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 4 Jan 2025, 11:47 AM IST

Pithumpur News

पीथमपुर. तारापुर स्थित फैक्ट्री (जहां रखा है यूके का जररीला कतरा) पर पथराव करते लोग, जिन्हें बाद में पुलिस ने खदेडा़.

Union Carbide Waste Pithampur: मध्य प्रदेश में यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को लेकर शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है, यहां शनिवार की सुबह शांति से बाजार खुलने की खबर आई, लेकिन 11 बजते ही एक बार फिर हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। पीथमपुर में हिंसा का आज तीसरा दिन है। यहां रामकी एनवायरो इंडस्ट्री की फैक्ट्री पर पथराव की बात सामने आ रही है। फैक्ट्री से लगे तारापुर गांव के लोगों पर पथराव का किए जाने की सूचना है। वहीं बड़ी खबर ये भी आ रही है कि शुक्रवार को शहर बंद के दौरान प्रदर्शन करने और चक्का जाम करने वाले 100 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मामले को लेकर सीएम मोहन यादव एक्शन में नजर आ रहे हैं।

Latest Update...

बड़ी संख्या में महिला बच्चे भी सड़को पर उतरे। पुलिस ने चेतावनी देकर लोगो को हटाया। एसडीएम सहित भारी पुलिस बल मौके पर

फैक्ट्री पर किया पथराव, पुलिसकर्मियों के वाहन का टूटा कांच


पीथमपुर में रामकी एनवायरो इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री पर पथराव हुआ है। जानकारी मिल रही है कि यह फैक्ट्री तारापुर में क्षेत्र में स्थित है। यहां गलियों से निकली भीड़ ने फैक्ट्री और गांव के लोगों पर पत्थर बरसाए हैं। इस दौरान फैक्ट्री की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के वाहन का कांच भी टूट गया। इसके बाद पुलिस ने लोगों को फैक्ट्री के पास से खदेड़ना शुरू किया।

100 लोगों पर FIR

शुक्रवार को पीथमपुर बंद के दौरान हुए प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। बरदरी चौराहा, सवारियां मंदिर और आजाद चौराहे पर चक्काजाम करने वाले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 383, 341,149, 147 धाराओं के तहत FIR की गई है। जानकारी मिल रही है कि करीब 100 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

नोट: खबर लगातार अपडेट की जा रही है

यहां पढ़ें अब तक की डिटेल-पीथमपुर में विरोध की आग, देर रात तक चली चर्चा, सीएम ने कहा कोर्ट से मांगेंगे समय


बड़ी खबरें

View All

इंदौर

मध्य प्रदेश न्यूज़