28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी योजनाओं को लिए जरुरी हो सकता है वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र !

समझाइश के बाद भी यदि लोग नहीं माने तो प्रशासन विचार कर रहा है....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 18 Jun 2021, 12:22 PM IST

gettyimages-1299308137-170667a.jpg

Vaccination certificate

इंदौर। प्रशासन सोमवार से हर दिन 1 लाख लोगों को वैक्सीन (Vaccination) लगाने की योजना बना रहा है। कलेक्टर मनीष सिंह के अनुसार शहर में 16 लाख लोग वैक्सीनेशन करवा चुके हैं। एक सप्ताह के अभियान के बाद यह संख्या करीब 23 लाख से ज्यादा हो जाएगी 180 प्रतिशत लोग सुरक्षित हो जाएंगे।

शेष बचे लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर लाना भी जरूरी होगा। समझाइश के बाद भी यदि लोग नहीं माने तो प्रशासन विचार कर रहा है, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र भी अनिवार्य किया जाए।

MUST READ: फायदेमंद वैक्सीन: टीके के बाद भी लोगों को हो रहा कोरोना संक्रमण, लेकिन जान को खतरा नहीं

सोमवार तक मिलेंगे वैक्सीन के एक लाख डोज

कोविड-19 से निपटने के लिए वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों में वैक्सीन की कमी आड़े आ रही है। बुधवार तक वैक्सीन के डोज खत्म होने से गुरुवार को पहला डोज लगने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन विभाग को सुबह जल्दी करीब साढ़े 8 हजार डोज मिले जिनसे पहला टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को कुल 14 हजार 241 को टीके लगाए गए।

18 से 44 आयुवर्ग वालों में 9839 को पहला, 633 को दूसरा, 45 से 60 आयुवर्ग में 2275 को पहला और 1008 को दूसरा डोज लगा। टीकाकरण अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया, अगला टीकाकरण सोमवार को होगा। तब तक इंदौर के लिए एक लाख डोज मिल जाएंगे। पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन के डोज मिलने के बाद टीकाकरण को रफ्तार मिलेगी।