23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खूब वायरल हो रहा शादी के ये कार्ड, मां के लिए की गई है खास अपील

Wedding Card Viral : इन दिनों इंदौर में हुई एक शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। शादी को यादगार बनाने के लिए दूल्हा ने शादी कार्ड पर ऐसी बात लिखवा दी, जो लोगों के दिल को छू रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 8 May 2025, 4:06 PM IST

Wedding Card Viral

Wedding Card Viral : शादी के सीजन में एक तरफ जहां हर ओर शहनाइयां गूंज रही है। अकसर लोग अपनी शादी को यादगार और खास बनाने की कोशिश करते हैं। ऐसी ही कोशिश मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित एक शादी क दौरान की गई। इंदौर में रहने वाले एक दूल्हे ने भी समाज को खास संदेश देने की कोशिश की। उसने अपनी शादी के कार्ड पर एक ऐसा संदेश छपवाया, जिसे पढ़कर लोगों के दिल खुश हो गए। अब सोशल मीडिया पर शादी के कार्ड पर छपा ये संदेश वायरल हो रहा है। हर तरफ इस संदेश की तारीफ हो रही है। वहीं, मेहंदी की डिजाइन से लेकर शादी तक सबकुछ इस शादी में अलग हटकर ही देखने को मिला।

आपको बता दें कि इंदौर में रहने वाले हिमांशु मालवीय ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ अलग हटकर करने का प्रायास किया। युवक ने अपनी शादी की सभी रस्मों को प्रकृति को समर्पित किया। शादी कार्ड से लेकर मंडप के फेरे तक पेड़ लगाने और प्रकृति बचाने का संदेश दिया। युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम से खुद को प्रेरित बताया। युवक की इस अनूठी शादी में प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी प्रकृति के रंग से जुड़े कपड़े पहनकर पहुंचे और नवदंपति को शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें- मालेगांव ब्लास्ट केस, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर समेत अन्य आरोपी हुए पेश, 31 जुलाई को कोर्ट सुनाएगा फैसला

पिछले साल बना था रिकॉर्ड

पिछले साल इंदौर में 51 लाख पौधे लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया था और इस अभियान की तारीफ खुद प्रधानमंत्री मोदी ने की थी। इसी से प्रेरित होकर हिमांशु ने अपनी शादी में पर्यावरण बचाने का संदेश देने के साथ अपनी शादी की तैयारियां शुरु कीं। शादी के कार्ड में भी हिमांशु ने प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान का जिक्र किया। उसके बाद शादी में आने वाले हर मेहमान को एक पेड़ भी उपहार में दिया। नव दंपति ने फेरे के समय लिए जाने वाले वचनों में यह वचन भी लिया की वे पेड़-पौधों की देखभाल करेंगे और हर साल अपनी वैवाहिक वर्षगांठ पर पेड़ लगाएंगे।

यह भी पढ़ें- पुंछ पर पाकिस्तानी हमलों का एमपी के सपूत ने दिया करारा जवाब, 130 गोले दागकर घायल

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय हुए शामिल

हिमांशु की इस मुहीम में खुद प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हुए। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय खुद प्रकृति से जुड़े हरे रंग के कपड़े पहन कर शादी में पहुंचे और नव दंपति को शुभकामनाए दीं। इस शादी का वीडियो खुद हिमांशु ने जारी किया, जिसमें पेड़ बचाने और लगाने का संदेश था।