29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pravasi Bharatiya Sammelan: धार की बाघ प्रिंट और बुरहानपुर की बटिक प्रिंट के गिफ्ट ले जाएंगे विदेशी मेहमान

-प्रवासी भारतीय सम्मेलन व इन्वेस्टर्स समिट में मेहमानों के स्वागत किट हो रहे तैयार-किट में हैंडीक्रॉफ्ट, हेरिटेज प्रिटिंग व फूड प्रॉडक्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 9 Dec 2022, 1:45 PM IST

f9da72b6-city-18952-169edddbd24.jpg

Pravasi Bharatiya Sammelan

इंदौर। प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आने वाले अतिथियों का स्वागत किट तैयार किया जा रहा है। प्रदेश की उद्यमिता और क्षेत्रीय-प्राकृतिक उत्पादों को पहचान दिलाने वाली एक जिला-एक उत्पाद योजना के प्रॉडक्ट किट में रखे जाएंगे। जूट के आकर्षक बैग में प्रारंभिक किट तैयार कर मुख्यमंत्री के पास भेजा गया है। प्रारंभिक तौर पर धार की बाघ प्रिंट और बुरहानपुर की बटिक प्रिंट और बेंबू के हैंडीक्रॉफ्ट आयटम का चयन किया गया है। एक फूड प्रॉडक्ट का चयन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की पसंद से किया जाएगा।

इंदौर में 8 से 12 जनवरी तक दो बड़े आयोजन होंगे। 8 से 10 जनवरी तक प्रवासी भारतीय सम्मेलन और अगले दो दिन ग्लोबल इन्वेस्टर समिट होगी। सम्मेलन में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ ही 85 से ज्यादा देशों में रह रहे भारतीय मूल के नागरिक शिरकत करेंगे। समिट में 54 से ज्यादा देशों के उद्यमी और कारोबारी संगठन के प्रतिनिधि हिस्सा लेने भारत आएंगे।

यह है एक जिला-एक उत्पाद योजना

प्रदेश में 52 जिले हैं और हर जिले के पास अपना एक विशेष उत्पाद है। इनको वैश्विक पहचान दिलाने और इनका एक्सपोर्ट बढ़ाने के लिए एक जिला-एक उत्पाद को प्रमोट किया जा रहा है। धार जिले की बाघ प्रिंट, बुरहानपुर की बटिक प्रिंट, इंदौर की आलू चिप्स, देवास का सीताफल, सिहोर का शरबती गेहूं तो शहडोल की इमली प्रसिद्ध है। सरकार इनका उत्पादन बढ़ाने और इनकी विशेष मार्केटिंग और एक्सपोर्ट के प्रयास कर रही है। इससे देश-दुनिया में पूरे प्रदेश के शहरों की पहचान बन सकेगी।

सम्मेलन में शामिल होने वाले एनआरआइ अपने साथ अविस्मरणीय मालवी-इंदौरी आतिथ्य की मीठी यादें साथ ले जाएंगे। इनकी भारत यात्रा को चिरस्थाई बनाने के लिए सरकार एक यादगार किट भी उन्हें देगी। इसमें प्रदेश की पारंपरिक हैंडीक्रॉफ्ट-कला-संस्कृति और खान-पान परंपरा के उत्पाद रहेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री व अन्य के सुझाव को ध्यान में रखते हुए एक जिला-एक उत्पाद योजना के तहत बनाए जा रहे उत्पाद रखेे जा रहे हैं। किट में हैंडीक्रॉफ्ट, हेरिटेज प्रिटिंग व फूड प्रॉडक्ट रहेंगे। कुछ प्रॉडक्ट तो तय किए गए हैं। एक उत्पाद के लिए जिलों की सूची भेजी गई है।