पति ने बताया कि कुछ दिन पहले नेहा मोबाइल पर किसी युवक से बात कर रही थी। उससे पूछा कि वो किससे बात कर रही है, बस इतनी सी बात नेहा को बुरी लग गई। नेहा ने खुद ही पूछने का कहकर फोन वापस कर दिया। उसने फोन पर युवक से उसकी जानकारी लेना चाही तो वह घर आकर मारने की धमकी देने लगा। इसी बात को लेकर दोनों में रात को विवाद हुआ था। पुलिस के मुताबिक पता चला है कि हल्कू सुबह परिवार के साथ गांव जाने वाला था, लेकिन पत्नी ने मना कर दिया था। वह नया मोबाइल अपने पास रखना चाहती थी, जबकि पति मोबाइल लेकर जाना चाहता था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।