30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुपरफास्ट ट्रेन में जेवर से भरा पर्स भूली महिला, फिर चेहरे पर ऐसे आईं मुस्कान

- आरपीएफ पुलिस ने ट्रेन में खोजा पर्स तो सीट के नीचे पड़ा मिला - सोने-चांदी की अंगूठी के साथ पर्स में था मोबाइल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Hussain Ali

•

Updated: 16 Aug 2019, 1:41 PM IST

indore

सुपरफास्ट ट्रेन में जेवर से भरा पर्स भूली महिला, फिर चेहरे पर ऐसे आईं मुस्कान

इंदौर. रक्षाबंधन मनाने के लिए दिल्ली से इंदौर आ रही एक महिला अपना पर्स ट्रेन में छोडक़र चली गई। जब पर्स का ध्यान आया तो दोबारा स्टेशन पर आई और ट्रेन खोजने लगी। इसके बाद आरपीएफ पुलिस से मदद मांगने पहुंची। आरपीएफ पुलिस के एएसआई ने महिला से जानकारी लेकर ट्रेन और कोच की जानकारी ली और ट्रेन में पर्स खोजना शुरू कर दिया। आखिरकार पर्स सीट के नीचे ही पड़ा हुआ मिला। खैरियत यह रही कि पर्स में रखे कीमती जेवर और नकदी भी साथ में थे। महिला यात्री ने आरपीएफ का शुक्रिया अदा किया और अपने भाई के साथ रवाना हो गई।

इंदौर आरपीएफ टीआई हर्ष चौहान ने बताया कि 14 अगस्त को दोपहर 3 बजे यात्री अजित कुमार पिता राजवीर ङ्क्षसह त्यागी निवासी महालक्ष्मी नगर थाने पर आए और बताया कि बहन पुष्पा त्यागी नई दिल्ली-इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस के कोच बी-3 से दोपहर 12 बजे इंदौर आई थीं। घर जाकर सामान चेक किया तो उसमें बहन का पर्स नहीं मिल रहा है।

must read : भाई को राखी बांधने के लिए आ रही बहनों की कार टकराई, एक की मौत, घर में छाया मातम

टीआई चौहान के निर्देश पर एएसआई संजीव कुमार और कांस्टेबल राजकुमार सिंह दवेड़ा प्लेटफॉर्म तीन पर खड़ी इस ट्रेन के कोच बी-3 में पहुंचे। यहां पर एसी अटेंडर की मदद से कोच चेक किया तो सीट नंबर 63 के नीचे से एक कलर फुल लेडिज हैंड पर्स मिला जिसके अंदर एक सोने की अंगूठी, दो नग चांदी की अंगूठी, एक नग मोबाइल, पॉवर बैंक मिला।

must read : शहीद की पत्नी को झोपड़ी से बंगले में हथेलियों पर करवाया प्रवेश, सीएम कमल नाथ ने दी बधाई

भाई ने पुलिस का शुक्रिया अदा किया

पर्स मिलने के बाद आरपीएफ ने शिकायतकर्ता यात्री अजित कुमार को 15 अगस्त को सूचना दी। जांच-पड़ताल कर अजित कुमार को उनकी बहन का खोया पर्स सुपुर्द कर दिया। पर्स में करीब 40 हजार रुपए कीमत की रकम थी। पर्स मिलने पर अजित कुमार ने आरपीएफ को रक्षाबंधन पर इस उपहार देने के लिए शुक्रिया कहा।