
इंदौर . एरोड्रम थाना क्षेत्र के केदार नगर में बीती रात बदमाशों ने एक महिला की हत्या कर दी। बताया जाता है कि उसके परिजन अंदर झोपड़ी में सो रहे थे। उन्हें पता ही नहीं चला और बाहर महिला की हत्या हो गई। सुबह जब बेटा उठा तो महिला का शव पड़ा देखा। महिला के पैर से कड़े गायब हंै। इसके चलते लूट की नीयत से हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।
पुलिस के अनुसार महिला का नाम कालीबाई पति तूफान सिंह (44) है। उसके परिजन ने पुलिस को बताया कि वह रतलाम के रहने वाले हंै। यहां चौकीदारी के लिए आए थे और निमार्णाधीन मकान के बाहर झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। कल रात को कालीबाई घर के बाहर ईंट के ढेर पर सो रही थी। परिजन घर के अंदर सो रहे थे।
आज सुबह जब महिला का बेटा उठा तो उसने आसपास तलाशा, क्योंकि महिला जल्दी उठ जाती थी। जब निमार्णाधीन मकान में नहीं दिखी तो उसे ढूंढ़ा। पास ही में उसका रक्तरंजित शव मिला। इस पर पुलिस को सूचना दी। महिला के पैर से कड़े गायब हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी बदमाश ने लूट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
नई जीवन की फैल में रहने वाली एक महिला के साथ में जबलपुर के एक बदमाश ने दुष्कर्म किया। बदमाश ने शादी करने और बेटी को अपनाने का झांसा देकर महिला से जबर्दस्ती की। अब शादी के इनकार कर रहा है। पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत पर अमित पिता मुरलीधर निवासी भटोली मार्ग जबलपुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
टीआई ज्योति शर्मा ने बताया कि महिला ने पूछताछ में बताया कि सीहोर में उसकी शादी हुई थी। उनका तलाक हो गया है। वह एक निजी कंपनी मेंकाम करती है। वहां पर काम ? करते हुए बदमाश से उसकी पहचान हुई और दोस्ती हो गई।
बदमाश उससे मिलने के लिए इंदौर भी आने लगा था। उसने उसे भरोसा दिलया था कि शादी कर लेगा और बेटी को भी अपना लेगा। शादी का झांसा देकर वह उसके साथ में दुष्कर्म करता रहा। पिछले कई सालों से वह उसके साथ झांसा देकर संबंंध बना रहा है।
जब वह शादी की बात कहती थी तो बड़े भाई की शादी का बहाना बनाकर इनकार कर देता था। अब भाई की शादी के बाद भी वह मानने के लिए तैयार नहीं है। जब उसने दबाव बनाया तो उसने शादी से इनकार कर दिया और बेटी को जान से मारने की धमकी देकर डरा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और कार्रवाई कर रही है।
Published on:
19 Apr 2018 04:17 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
