आरसी भार्गव ने कहा, "सीएनजी तकनीक देश में पूरी तरह स्थापित हो चुका है और ग्राहक इससे संतुष्ट हैं। सीएनजी कारों की वजह से हमें कच्चे तेल का आयात कम करना होगा। कच्चे तेल की तुलना में सीएनजी बेहद सस्ता है। खास बात यह है कि सीएनजी की कोई कमी भी नहीं है।" वित्त वर्ष 2018-19 में भारत ने 226.8 एएमटी कच्चे तेल का आयात किया, जिसके लिए 112 अरब डॉलर रुपए खर्च करने पड़े। वहीं, इसी दौरान एलएनजी आयात भी 28,015 MMSCM भी आयात किया गया था, जिसके लिए 9.6 अरब डॉलर खर्च किया गया था।