नेटवर्क ग्रिड का विस्तार
इसके अलावा, देश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में मौजूदगी बनाने के बाद कंपनी अब भारत के पूर्वी और पश्चिमी भागों के नए गंतव्यों को जोडऩे की योजना बना रही है। कुमार ने कहा, "हमने पूरे भारत में अपने नेटवर्क ग्रिड का विस्तार करने की योजना बनाई है।" उन्होंने कहा, "बजट एयरलाइन के रूप में हम अपनी प्रणाली और प्रक्रिया की समय-समय पर जांच करते हैं और अपनी परिचालन लागत को स्वच्छ बनाए रखते हैं। हर किसी के लिए उड़ान की सेवा उनकी पहुंच के अनुकूल बनाने और ज्यादा से ज्यादा गंतव्यों को जोडऩे के अपने ब्रांड की प्रकृति पर हम कायम हैं।"