नई दिल्ली: हवाई यात्रा ( Air flight ) करने वालों के लिए अच्छी खबर है दरअसल सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ( Civil Aviation Minstry ) ने 24 नवंबर तक फ्लाइट टिकट्स में किसी तरह की बढ़ोतरी ना करने का आदेश जारी कर दिया है ।इसका मतलब है एयरलाइंस ( airlines ) नवंबर 2020 तक उसी किराए पर फ्लाइट चलाएंगे जो वर्तमान में है और जिसे 24 अगस्त तक के लिए डिसाइड किया गया था । सिविल एवियशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ( Central Aviation Minister Hardeep singh puri ) ने इस बात की जानकारी दी कि डोमेस्टिक एयरलाइंस ( Domestic Airlines ) पर जारी कैपिंग 24 अगस्त को खत्म हो रही थी । उसे 3 महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है जिसके बाद 24 नवंबर 2020 तक किराए में किसी भी तरह का परिवर्तन करना एयरलाइंस के लिए संभव नहीं होगा